गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़, पिपल्याराव में रविवार को लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर, गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ प्रबंधक कमेटी एवं मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अल्केश जैन, डायरेक्टर-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, हार्ट इंस्टीट्यूट मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने लोगों को हृदय स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमआई एवं ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें कीं और जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय सलाह दी।
शिविर के कोऑर्डिनेटर जसबीर अरोरा ने बताया, “शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। हमारा उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। नियमित स्वास्थ्य जांच से हृदय संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सकती है।”
शिविर के दौरान डॉ. अल्केश जैन द्वारा सीपीआर (CPR) का डेमोन्स्ट्रेशन भी दिया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आपात स्थिति में सीपीआर के महत्व और इसे सही तरीके से करने की जानकारी दी।
डॉ. अल्केश जैन ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। समय पर जांच कराने से जोखिम की पहचान कर आवश्यक सावधानियां और उपचार अपनाया जा सकता है।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी शामिल हुए और उन्होंने हृदय संबंधी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। आयोजन में लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर, गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ प्रबंधक कमेटी एवं मेदांता हॉस्पिटल की टीम का सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रीतपाल सिंह भाटिया, लायन रत्नेश श्रीवास्तव, लायन मनजीत कौर भाटिया, लायन जगजीत सिंह टूटेजा, लायन एवं लायन निखिलेश जोशी भी उपस्थित थे और अपना सहयोग प्रदान किया ।