June 14, 2026
News/Events

मदर्स डे पर यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विशेष “मदर्स कैंप”

इंदौरमां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा “मदर्स कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 11 मई से 16 मई तक आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायतें प्रदान की जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस कैंप में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। साथ ही इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स और कार्डियोलॉजी विभाग में कंसल्टेशन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा लैब और रेडियोलॉजी जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में सभी इंश्योरेंस की कैशलेस सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी ताकि उपचार प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाया जा सके। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए कंसेशनल हेल्थ चेकअप पैकेज भी विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए सर्जरी और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं पर विशेष कंसेशनल पैकेज भी उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।

यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के. के. नीमा ने कहा कि “एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ और खुशहाल परिवार की नींव होती है। महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं दे पातीं। मदर्स डे के अवसर पर हमारा प्रयास है कि हर महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और समय पर जांच एवं उपचार कराए। यह कैंप महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

आगे डॉ नीमा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी मां, पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को इस विशेष कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।