March 14, 2025
ताजा ख़बरें

Deputy CM का प्रावधान नहीं लेकिन देशभर में 26 मौजूद

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

संवैधानिक व्यवस्था में कहीं न तो उप प्रधानमंत्री पद का जिक्र है और न ही उप मुख्यमंत्री पद का लेकिन आज देशभर में 26 उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं और इसमें भाजपा, कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए वायएसआर कांग्रेस ने आंध्र में सबसे ज्यादा पांच उपमुख्यमंत्री बना रखे हैं. बाकी 21 उपमुख्यमंत्री अन्य छह राज्यों में हैं जिनमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, मेघालय और नागालैंड में दो दो उप मुख्यमंत्री हैं जबकि हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल में एक एक उपमुख्यमंत्री हैं. दरअसल उपमुख्यमंत्री पद के लिए रास्ता तब खुला जब पहले प्रधानमंत्री नेहरु के समय में सरदार पटेल के लिए उपप्रधानमंत्री पद तय किया गया और इसके बाद देवीलाल और लालकृष्ण आडवाणी भी डिप्टी पीएम रहे, राजनीतिक तौर पर कई समीकरणों को पूरा करने के हिसाब से भी उप मुख्यमंत्री पद काफी बेहतर विकल्प साबित हुआ और यही वजह है कि आज देशभर में 26 उप मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं और आंध्र तो इसमें सबसे अव्वल है ही.